Library & Media Centre, KV Ongole.

Information at your finger tips….SK Pandey

HAPPY SUMMER VACATION– 16 May to 24 June 2012

Posted by librarykvongole on May 15, 2012

“HAPPY SUMMER VACATION– 16 May to 24 June 2012″

Important days of MAY month–

 

LIBRARY KENDRIYA VIDYALAYA - ONGOLE

Important days of MAY month

Month

Date

DAYS

MAY

1

INTERNATIONAL LABOUR DAY /  MAHARASHTRA DAY

MAY

3

WORLD PRESS FREEDOM  DAY

MAY

3

INTERNATIONAL ENERGY DAY

MAY

8

WORLD RED CROSS DAY

MAY

11

NATIONAL TECHNOLOGY DAY

MAY

13

NATIONAL SOLIDARITY DAY

MAY

15

INTERNATIONAL DAY  OF THE FAMILIES

MAY

17

WORLD TELECOMMUNICATION DAY

MAY

21

ANTI-TERRORISM DAY

MAY

24

COMMONWEALTH DAY

MAY

29

MOUNT EVEREST DAY

MAY

31

ANTI-TOBACCO DAY

MAY

2nd SUNDAY

MOTHER’S DAY

MAY

6 – 12

WORLD NURSES WEEK

LIBRARIAN, S K PANDEY

Posted in MY LIBRARY-- | Leave a Comment »

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..

Posted by librarykvongole on May 6, 2012

LIBRARY, KENDRIYA VIDYALAYA ONGOLE

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों  से रहें अपडेट……

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों  से रहें अपडेट..

1. पिछले कुछ दिनों से अमेरिका में 50 डालर की कीमत वाला एलईडी बल्ब बिक रहा है, जो 20 साल तक प्रकाश देने में सक्षम है। एलईडी से आप क्या समझते हैं? 

  (क) लेजर-एमिटिंग डायोड्स 

(ख) लेजर-लाइट एमिटिंग 

(ग) लाइट-एमिटिंग डायोड्स 

(घ) लाइट-एमिटिंग डोंस

2. कई खगोल वैज्ञानिकों का अनुमान है कि सौर्यमंडल के भीतर यूरोपा व कैलिस्टो उपग्रह पर जीवन जीने की परिस्थितियां मौजूद हैं। क्या आप बता सकते हैं कि यूरोपा व कैलिस्टो किस प्रमुख ग्रह के उपग्रह हैं?

(क) मंगल 

(ख) बृहस्पति 

(ग) शुक्र 

(घ) शनि 

3. वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने उस महत्वपूर्ण जीन का पता लगाया है, जिसमें गडबडी होने से किडनी में पथरी होने 65 प्रतिशत आशंका बढ जाती है। यह जीन कौन सा है?

(क) क्लाडिन-10

  (ख) नेलाडिन-12 

(ग) नेलाडिन-4 

(घ) क्लाडिन-14 

4. पिछले दिनों जापानी वैज्ञानिकों ने बाल रहित चूहे में स्टेम सेल्स के जरिए बाल उगाकार गंजेपन के इलाज में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह विशेष उपलब्धि किस विश्व प्रसिद्ध संस्थान की देन है? 

(क) जापान स्टेट यूनिवर्सिटी 

(ख) जापान साइंस यूनिवर्सिटी

(ग) टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन 

(घ) टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस

5. डेली मेल में प्रकाशित, विश्वविद्यालय के सैकडों छात्रों पर हुए अध्ययन के अनुसार परीक्षा के पहले जल, कॉफी या कोला पीने से परीक्षा परिणाम 10 प्रतिशत बेहतर रहा। पेय और परीक्षा के बीच क्या संबंध हो सकता है?

(क) मस्तिष्क की कोशिकाओं में सूचना आदान-प्रदान में सुविधा 

(ख) मस्तिष्क का ठंडापन 

(ग) हृदय की सामान्य गति 

(घ) पाचन में सुविधा 

सही उत्तर-1.ग, 2.ख, 3.घ, 4.घ, 5.क 

 

SANTOSH PANDEY, LIBRARIAN 

Posted in MY LIBRARY-- | Leave a Comment »

नॉलेज किट—-

Posted by librarykvongole on April 30, 2012

नॉलेज किट—-

बैंकों का बैंक विश्व बैंक

1944 में हुई थी स्थापना व‌र्ल्ड बैंक एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है। यह विकासशील देशों को उनकी जरूरत केमताबिक ऋण उपलब्ध करता है। इसकी स्थापना 1944 में ब्रेटन वुड्स कांफ्रेंस के दौरान अमेरिका में हुई।   

गरीबी उन्मूलन है लक्ष्य–

  गरीबी निवारण विश्व बैक का सबसे बडा लक्ष्य है। जिसके तहत आज कई विकासशील देशों में व‌र्ल्ड?बैंक की मदद से पेयजल से लेकर पुनर्निर्माण तक की परियोजनाएं चल रही हैं। स्वयं विश्व बैंक के आर्टिकल ऑफ एग्रीमेंट (1989 में संशोधित) केमुताबिक विश्व बैंक के सभी निर्णय विदेशी पूंजीगत निवेश, आम लोगों को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे।   

जिम योंग बने नए अध्यक्ष–

  हाल ही में कोरियाई मूल के अमेरिकी जिम योंग किम विश्व बैंक के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। पेशे से फिजीशियन 52 वर्षीय किम के नाम पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कुछ महीने पहले ही मोहर लगा दी थी।

अमेरिकी ही होता है अध्यक्ष–

  व‌र्ल्ड बैंक के सदस्यों में सबसे बडी वोटिंग पावर अमेरिका ही है इसलिए यहां अध्यक्ष के चुनाव में अमेरिका की ही चलती है। और यही कारण है कि विश्व बैंक के इतिहास में कोई गैर अमेरिकी व्यक्ति अध्यक्ष नहीं रहा। 

 

फैक्ट फ ाइल ऑफ व‌र्ल्ड बैंक==

मुख्यालय- वाशिंगटन डीसी, अमेरिका

 अध्यक्ष-जिम योंग किम

 चीफ इकनोमिस्ट-जस्टिन यीफू लिन

  सहायक संस्थान-इंटरनेशनल बैंक ऑफ रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलेपमेंट , इंटरनेशनल डेवलेपमेंट एसोसिएशन 

   सदस्य देश-187 

रोबोट दूर करेगा बीमारी–

  ब्रिटिश वैज्ञानिक एक ऐसे माइक्रो रोबोट के निर्माण में लगे हैं जो मानव शरीर में प्रवेश कर उसे रोगों से निजात दिलाएगा। यह रोबोट इतना सूक्ष्म होगा कि मानव शरीर में मौजूद तरल में आसानी से तैर सकेगा। ब्रिटेन के न्यूकैसल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों व इस  परियोजना से जुडे विशेषज्ञों का मानना है कि यह बेहद छोटा रोबोट साइबरप्लाज्म इलेक्ट्रॉनिक्स व शरीर से मिलती कृत्रिम जीव कोशिकाओं से बना होगा। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले कुछ सालों में यह इस रोबोट चिकित्सा जगत की बडी मांग बन उभरेगा। 

Santosh Pandey 

Posted in MY LIBRARY-- | Leave a Comment »

Important days of APRIL month

Posted by librarykvongole on April 20, 2012

LIBRARY KENDRIYA VIDYALAYA – ONGOLE (AP)

–Important days of APRIL month–

Month

Date

DAYS

APRIL

5

NATIONAL MARITIME DAY

APRIL

5

SAMTA DIWAS (BABU JAGJEEVAN RAM)

APRIL

6

DANDI SATYGRAH DIWAS

APRIL

7

WORLD HEALTH DAY

APRIL

17

WORLD HAEMOPHILIA DAY

APRIL

18

WORLD HERITAGE DAY

APRIL

22

WORLD EARTH DAY

APRIL

23

WORLD BOOK & COPYRIGHT DAY

APRIL

24

MANAV EKTA DIWAS

APRIL

12

WORLD AVIATION & COSMONAUTICS DAY

APRIL

13

JALLIANWALA DAY

APRIL

14-20

FIRE BRIGADE WEEK

APRIL

10-16

RAILWAY WEEK

APRIL

26

WORLD INTELLECTUAL PROPERTY DAY

APRIL

21

NATIONAL CIVIL SERVICE DAY

  S K PANDEY, LIBRARIAN

Posted in MY LIBRARY-- | Leave a Comment »

क्या तुम जानते हो?

Posted by librarykvongole on April 10, 2012

क्या तुम जानते हो ????????????

- प्राणदायक वायु ऑक्सीजन की खोज जोसेफ प्रिस्टले ने की।

- फूलों के अरेंजमेंट की जापानी आर्ट को इकेबाना कहा जाता है।

- दुनिया की सबसे बड़ी नदी नील नदी है।

 - दुनिया के सबसे बड़े जलप्रपात नियाग्रा फॉल की खोज लुईस हेन्नेपिन ने की।

- नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1895 में की गई।

- तिब्बत को सामान्यत: दुनिया की छत कहा जाता है।

- पेरिस के एफिल टॉवर का निर्माण अलेक्जेंडर एफिल ने करवाया था।

- मशहूर मोनालिसा की तस्वीर लियोनार्डो द विंसी द्वारा बनाई गई।

 - ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है।

 - दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान सहारा है।

- दुनिया का सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है।

- ऑस्ट्रेलिया की खोज जेम्स कुक ने की थी।

- 15 अगस्त को भारत के साथ-साथ दक्षिण कोरिया भी अपने स्वाधीनता पर्व को मनाता है।

- न्यूयॉर्क शहर का निक नेम बिग एप्पल है।

SANTOSH PANDEY. LIBRARIAN 

Posted in MY LIBRARY-- | Leave a Comment »

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..

Posted by librarykvongole on April 7, 2012

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों  से रहें अपडेट..

1 अमेरिकी वैज्ञानिकों ने हाल ही में ऐसा आसान ब्लड टेस्ट विकसित किया है, जिससे हार्ट अटैक होने की प्रबल आशंका का पता लगाया जा सकता है। इस टेस्ट में किस ब्लड सेल्स की जांच की जाती है?

  (क) एंडोथेलियल ब्लड सेल्स

(ख) प्रोटोथेलियल ब्लड सेल्स  

(ग) मोनोथेलियल ब्लड सेल्स 

(घ) थेलियल प्रोटीन 

2. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों ने ऐसी इमेजिंग तकनीक विकसित की है, जो कैंसर से संबंधित मॉलिक्यूल को शीघ्र पहचान लेती है। विशेषज्ञों की राय है कि इस तकनीक से बहुत ही सूक्ष्म ट्यूमर का पता लगाया जा सकता है। यह इमेजिंग तकनीक किस मॉलिक्यूल की पहचान करती है?

  (क) टीएसीएम-2

(ख) वीएसीएम-1

  (ग) एसीएम-3

  (घ) एएसीएम-1

 

3. यूनिवर्सिटी ऑफ  पेंसिल्वेनिया के शोधकर्ताओं की एक टीम ने ऐसा जैल विकसित किया है, जो दाढी के बाल को बढने से रोक देती है। यह जैल किस विशेष ड्रग से निर्मित है?

  (क) निडोफोविर

(ख) मोनोफोविर 

(ग) सिडोफोविर

(घ) मल्टीफोविर 

4. हाल ही में मशहूर बॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक के निर्देशक जेम्स कैमरून ने विश्व की सबसे गहरी महासागरीय गर्त की अकेली यात्रा की। लगभग 7 मील गहरी यह गर्त कौन सी है?

  (क) टैरियाना गर्त 

(ख) प्रशांत गर्त 

(ग) टैरियाना चैलेंजर गर्त 

(घ) मारियाना गर्त

5. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क के उस हिस्से की खोज की है, जिसके आकार का संबंध उस व्यक्ति के मित्रमंडली की संख्या से है। मस्तिष्क का यह भाग कौन सा है?

  (क) ब्रेन प्रीफ्रंटल कोर्टेक्स 

(ख) आर्बिटल प्रीफ्रंटल कोर्टेक्स 

(ग) प्रीफ्रंटल कोर्टेक्स 

(घ) ब्रेन प्रीफ्रंटल कोर्टेक्स

सही उत्तर- 1.क, 2.ख, 3.ग, 4.घ, 5.ख

S K Pandey, Librarian

Posted in MY LIBRARY-- | Leave a Comment »

Interesting Environmental Facts—

Posted by librarykvongole on April 3, 2012

LIBRARY, KENDRIYA VIDYALAYA – ONGOLE (AP)

Interesting Environmental Facts

–Human Influenced Facts–

  • If just 25% of U.S. families used 10 fewer plastic bags a month, we would save over 2.5 BILLION bags a year.

  • On the average, the 140 million cars in America are estimated to travel almost 4 billion miles in a day, and according to the Department of Transportation, they use over 200 million gallons of gasoline doing it.

  • Every year we throw away 24 million tons of leaves and grass. Leaves alone account for 75% of our solid waste in the fall.

  • Over 100 pesticide ingredients are suspected to cause birth defects, cancer, and gene mutations.

  • Every ton of recycled office paper saves 380 gallons of oil.

  • About 1% of U.S. landfill space is full of disposable diapers, which take 500 years to decompose.

  • Energy saved from one recycled aluminum can will operate a TV set for 3 hours, and is the equivalent to half a can of gasoline.

  • Glass produced from recycled glass instead of raw materials reduces related air pollution by 20%, and water pollution by 50%.

  • Americans use 50 million tons of paper annually — consuming more than 850 million trees.

  • Homeowners use up to 10 times more toxic chemicals per acre than farmers.

  • By turning down your central heating thermostat one degree, fuel consumption is cut by as much as 10%.

  • Insulating your attic reduces the amount of energy loss in most houses by up to 20%.

  • Enough glass was thrown away in 1990 to fill the Twin Towers (1,350 feet high) of New York’s World Trade Center every two weeks.

  • One ton of carbon dioxide that is released in the air can be prevented by replacing every 75 watt light bulbs with energy efficient bulbs.

  • Many banks lent large sums of money to developing nations. In order to pay those debts plus interest many nations have turned to the mining of their natural resources as a source of financial aid.

  • Every day 40,000 children die from preventable diseases.

  • The public transportation that we have is a wreck. The U.S. continues to promote and invest in private car travel rather than public transportation.

  • The human population of the world is expected to be nearly tripled by the year 2100.

  • A three percent annual growth rate will result in the doubling of consumption and production of food and other products in 25 short years.  The amount of motor vehicles that are expected to be operated will increase 15 million a year until at least 2010.

  • The world’s per capita grain production has been on the downfall since 1985 despite the use of fertilizers and pesticides.

  • Already a train system has been developed (back in 1987) which is based on magnetic levitation and causes minimal pollution. These versions of a train are already in use in several countries.

  • Fibre optics, made of glass, are being used to replace copper cables throughout the world.

  • The uncontrolled fishing that is allowed has reduced the amount of commercial species. Some species, up to one-tenth of their original population.

  • Every day 50 to 100 species of plants and animals become extinct as their habitat and human influences destroy them.

By- S K Pandey- Librarian

 

Posted in MY LIBRARY-- | Leave a Comment »

विज्ञान के क्षेत्र से रहे अपडेट……..

Posted by librarykvongole on March 24, 2012

LIBRARY, KENDRIYA VIDYALAYA – ONGOLE (AP)

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहे अपडेट..

 

1. अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की टीम ने एक ऐसे महत्वपूर्ण प्रोटीन की खोज की है, जो एड्स पैदा करने वाले खतरनाक एचआईवी विषाणु को फैलने से रोकती है। यह प्रोटीन कौन सा है?

  (क) पीएएमएचडी1

  (ख) एएमएचडी1

  (ग) एसएएमएचडी1

  (घ) एनएएमएचडी3

 

2. वैज्ञानिकों ने हाल ही में ऐसे खास जीन की खोज की है, जो मानव जीवन को 20 साल बढाने में मददगार हो सकती है। यह जीन कौन सी है?

  (क) एसआईआरटी4

  (ख) आईआईआरटी6

  (ग) आईआरटी6

  (घ) आईआरटी3

 

3. इन दिनों यूरोप के वैज्ञानिक ऐसे फाइबर ऑप्टिक टेक्नोलॉजी का ट्रायल कर रहे हैं, जो इंटरनेट की वर्तमान गति से 2000 गुना तेज इंटरनेट देने में सक्षम है। इस अल्ट्राफास्ट इंटरनेट की गति कितनी है?

  (क) 20 जीगाबाइट

(ख) 10 जीगाबाइट

(ग) 5 जीगाबाइट 

(घ) 50 जीगाबाइट 

सही उत्तर-.ग, 2.क, 3.क

S K PANDEY

 

Posted in MY LIBRARY-- | Leave a Comment »

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..

Posted by librarykvongole on March 17, 2012

LIBRARY, KEDRIYA VIDYALAYA-ONGOLE

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें  अपडेट..

1. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के वैज्ञानिकों ने यह पहली बार खोज की है कि त्वचा में पाई जाने वाली एक खास प्रतिरक्षक कोशिका, अन्य कोशिकाओं की तुलना में संक्रमण से ज्यादा बचाव करती है। यह कोशिका कौन सी है?

  (क) टी रेजिडेंट इफेक्टर मेमोरी सेल्स

(ख) पी रेजिडेंट इफेक्टर मेमोरी सेल्स

(ग) एन रेजिडेंट इफेक्टर मेमोरी सेल्स

(घ) ए रेजिडेंट इफेक्टर मेमोरी सेल्स

2. अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक संस्था एफडीए ने हाल ही में यह चेतावनी दी है कि सामान्यतया इस्तेमाल होने वाली कोलेस्ट्राल ड्रग के सेवन से मधुमेह होने के खतरे बढ जाते हैं। यह ड्रग कौन सा है?

  (क) नोटिंस

(ख) केटिंस

(ग) स्टैटिंस

(घ) मोनोटिंस

3. इन दिनों ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका में काफी तनातनी है। क्या आप बता सकते हैं कि विश्व में कितने देश परमाणुविक ऊर्जा का उत्पादन करते हैं?

  (क) 40

(ख) 30

  (ग) 20

(घ) 50

4. वह कौन सा देश है जो अपनी कुल ऊर्जा जरूरतों का सर्वाधिक 3/4 हिस्सा, परमाणु ऊर्जा से प्राप्त करता है?

   (क) अमेरिका

(ख) जर्मनी

(ग) जापान

(घ) फ्रांस

5. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं के अनुसार मछली में पाया जाने वाला एक खास तत्व, न केवल मस्तिष्क को चुस्त-दुरूस्त रखता है, बल्कि इसे सिकुडने से बचाता भी है। यह खास तत्व कौन सा है?

  (क) ओमेगा 4-फैटी एसिड

(ख) ओमेगा 2-फैटी एसिड

(ग) ओमेगा 3-फैटी एसिड

(घ) ओमेगा 1-फैटी एसिड

 

 

उत्तर-1.क, 2.ग, 3.ख, 4.घ, 5.ग

By– SANTOSH PANDEY

Posted in MY LIBRARY-- | Leave a Comment »

CURRENT UPDATES -विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

Posted by librarykvongole on March 12, 2012

CURRENT UPDATES -विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी—

LIBRARY, KENDRIYA VIDYALAYA – ONGOLE (AP)

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी–ग्लोबल वार्मिंग व छोटा कद

 

ग्लोबल वार्मिंग व छोटा कद 

ग्लोबल वार्मिंग का संबंध जलवायु परिवर्तन, समुद्र के जल स्तर में बढोत्तरी, कहीं भयानक बाढ तो कहीं गंभीर सूखे, कृषि उपज में कमी, बीमारियों में बढोत्तरी आदि से तो है, लेकिन क्या इसका संबंध मनुष्य के कद से भी है। यदि यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के वैज्ञानिकों की बात माने तो ग्लोबल वार्मिंग से मनुष्य का कद छोटा हो सकता है। वैज्ञानिकों ने इस तथ्य को समझाने के लिए घोडों के 5.6 करोड वर्ष पुराने अवशेषों का उदाहरण दिया, जब पृथ्वी आखिरी बार गर्म हुई थी। इन वैज्ञानिकों ने कहा कि उस समय जैसे-जैसे पृथ्वी गर्म होती गई, वैसे-वैसे घोडे का आकार सिकुडता गया। एक समय तो ऐसा आया कि घोडे का आकार घरेलू बिल्ली जैसा छोटा हो गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि वर्तमान ग्लोबल वार्मिंग का मैमल्स (स्तनपायी) पर वैसा ही असर पड सकता है, इसलिए मनुष्य का आकार भी छोटा हो सकता है।

1. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसी मशीन का निर्माण किया है, जो लिवर को शरीर के बाहर भी जीवित अवस्था में रख सकता है। यह उपयोगी मशीन कौन सी है?

(क) मेट्रा

(ख) टेट्रा

(ग) जेट्रा

(घ) केट्रा

2. पिछले दिनों इजराइली वैज्ञानिकों ने चूहे पर प्रयोग के दौरान एक ऐसे एंटी-एजिइंग प्रोटीन की खोज की है, जिससे उम्र का खासा इजाफा हो सकता है। यह प्रोटीन कौन सा है?

(क) सिर्टुइन

(ख) लिर्टुइल

(ग) निर्टुइन

(घ) मोनोनिर्टुइन

3. ब्रिटेन स्थित न्यूकैसल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने ऐसे स्पेस बैक्टीरिया का पता लगाया है, जो न केवल बिजली पैदा कर सकता है, बल्कि शुद्ध जल बनाने में भी मदद करता है। यह स्पेस बैक्टीरिया कौन सा है?

(क) बैसिलस स्फेरिकस

(ख) बैसिलस स्ट्रेटोकस

(ग) बैसिलस स्ट्रेटोस्फेरिकस

(घ) बैसिलस स्ट्रेटोजेन

4. इजराइल स्थित बारलैन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का दावा है कि दो व्यक्तियों के बीच संबंधों का स्थाइत्व, एक खास हार्मोन की मात्रा पर भी निर्भर करता है। यह लव हार्मोन कौन सा है?

(क) मोनोटोसिन

(ख) मल्टीटोसिन

(ग) आक्सीटोसिन

(घ) नाक्सीटोसिन

5. हाल ही में 50 डॉक्टरों ने 20 घंटों में विश्व में पहली बार एक व्यक्ति के दोनों हाथों व दोनों पैरों का ट्रांसप्लांट करने में सफलता प्राप्त की। यह अद्भुत कारनामा किस देश के डॉक्टरों ने किया?

(क) जापान

(ख) तुर्की

(ग) अमेरिका

(घ) ब्रिटेन

सही उत्तर-1.क, 2.क, 3.ग, 4.ग, 5.ख

LIBRARIAN, S K PANDEY

Posted in MY LIBRARY-- | Leave a Comment »